इन सब्जी मसालों से फेफड़ों और पेट को रखें दुरुस्त

इन सब्जी मसालों से फेफड़ों और पेट को रखें दुरुस्त

सेहतराग टीम

आज के समय में सभी लोग फिट और स्वस्थ रहना चाहते हैं। इसके लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। कई लोग स्वस्थ रहने के लिए एक्सपर्ट की सलाह लेते हैं तो कई लोग योग और व्यायाम का सहारा लेते हैं। वहीं इस समय लोग अपने स्वास्थ पर कुछ ज्यादा ही ख्याल रख रहे हैं। क्योंकि कोरोना वायरस इस समय लोगों को काफी परेशान किया हुआ है। इसलिए अब लोग अपने खानपान और अपने रहन-सहन पर पूरा ध्यान दे रहे हैं, ताकि वो किसी गंभीर बीमारी का शिकार न हो जाएं। लेकिन प्रदूषण से भरे इस वातावरण की वजह से हमारे फेफड़ों को काफी नुकसान पहुंच रहा है। ऐसे में हमें दिल और सांस से जुड़ी कई बीमारियों का शिकार होने का डर है। तो चलिए आपको कुछ ऐसे मसालों के बारे में बताते हैं, जिनके सेवन से आपको अपने फेफड़ों को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है।

पढ़ें- चेहरे को ग्लोइंग और चमकदार बनाने मे आज भी खास माने जाते हैं ये घरेलू उपाय

हल्दी को हमारे शरीर के लिए संजीवनी बूटी की तरह माना जाता है। हल्दी कई रोगों को खत्म करने के लिए भी जानी जाती है। इसमें एंटी-सेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो सूजन को कम और वायु को साफ करने का काम करते हैं। साथ ही हल्दी एंटी वायरल भी होती है, जो हमारे फेफड़ों को संक्रमण से सुरक्षित रखती है। ऐसे में हमें अपने भोजन में हल्दी का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही हल्दी वाला दूध तो हमारे शरीर को फायदे देने के लिए जाना ही जाता है।

गिलोय हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी और महत्वपूर्ण होता है। इसके सेवन से हम कई तरह की बीमारियों से दूर रह सकते हैं। कोरोना काल में तो लोगों में इसकी मांग काफी बड़ी, क्योंकि ये हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में काफी मदद कर सकता है। यही नहीं गिलोय में पाए जाने वाले एंटीमाइक्रोबियल गुण वायरस से होने वाली बीमारियों से फेफड़ों को सुरक्षित रखने में हमारी मदद करते हैं। इसके अलावा गिलोय के सेवन से ये सूजन को कम करने में भी मदद करता है।

पेट में कुछ गड़बड़ हो तो हम सबसे पहले घरेलू नुस्खे के तौर पर गुनगुने पानी के साथ अजवाइन का सेवन करते हैं। अजवाइन का इस्तेमाल जायके में मसाले के रूप में भी किया जाता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स सूजन को कम करने में मदद करने के लिए जाने जाते हैं। ये सांस मार्ग को आराम पहुंचाते हैं और फेफड़ों को साफ करने में भी कारगर माने जाते हैं। इसलिए हमें अपने भोजन में अजवाइन को जरूर शामिल करना चाहिए।

जब आप पास्ता या फिर मोमोज खाते होंगे, तो उसके ऊपर आपने ऑरेगैनो डालकर तो खूब खाया होगा, जो कि स्वाद बढ़ाने का काम करता है। यहां आपको ये बता दें कि अजवायन की पत्ती को ही अंग्रेजी में ऑरेगैनो कहते हैं। इसमें बायोएक्टिव कंपाउंड पॉलीफेनोल्स और फ्लेवोनॉयड्स पाए जाते हैं। ऑरेगैनो हिस्टामिन कम होता है जो सूजन की वजह से होती है। इसके एंटीमाइक्रोबियन गुण हमें संक्रमण और रोगों से बचाने में काफी मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें-

ये कुछ खास टिप्स जो आपको कई बीमारियों से बचाएंगी

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।